'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम के पिता का निधन, बचपन की तस्वीर शेयर कर लोगों से की अपील

Zaira Wasim

Dangal actress Zaira Wasim's father passes away: आमिर खान की फिल्म दंगल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) भले ही अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना चुकी हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक ऐसी जानकारी दी है जिसे जानकर फैन्स को काफी दुख हुआ है साथ ही में लोगों ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कह रहे हैं। दरअसल जायरा वसीम ने बताया है कि उनके पिता का निधन हो गया है।

पिता के लिए लिखा खास नोट
जायरा वसीम ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है।' कृपया उसे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी गलतियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें किसी भी तरह सी पीड़ा से बचाने, यहां से आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने और उन्हें जन्नत और मगफिरत का उच्चतम स्तर प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।'

शेयर की बचपन की तस्वीर
इसके अलावा जायरा अपने बचपन की एक तस्वीर पिता के साथ शेयर करती हैं। इसी के साथ ही वह लिखती हैं- आंखों से आंसू बहते हैं और दिल दुःखी होता है, लेकिन हम वही कहेंगे जो हमारे रब को प्रसन्न हो। वह आगे प्रार्थना करती हैं कि उन्हें आसान हिसाब-किताब के लिए बुलाया जाए और उन्हें जन्नत प्रदान हो। निश्चय ही हम अल्लाह के हैं और हम उसी की ओर लौटेंगे।

जायरा वसीम ने छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री
आपको बता दें कि दंगल के अलावा जायरा वसीम कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह सीक्रेट सुपरस्टार, द स्काई इज पिंक, स्नो फ्लावर में काम कर चुकी हैं। बता दें कि बेहतरीन एक्टिंग के बाद भी जायरा वसीम ने साल 2019 में एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X