Zaira Wasim: नकाब में खाना खाती लड़की के सपोर्ट में उतरीं 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम, ट्रोलर्स को दिया जवाब

dangal-actress-zaira-wasim-tweets-in-support-of-woman-eating-in-niqab-says-my-choice

Zaira Wasim: ज़ायरा वसीम अपनी पहली फिल्म "दंगल" के साथ रातों रात पूरे देश में पॉपुलर हो गई थीं। अपनी अगली फिल्में "सीक्रेट सुपरस्टार" और "स्काई इज पिंक" के साथ उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। लिहाजा, साल 2019 में जब उन्होंने अपना करियर छोड़ने का फैसला लिया तो सभी हैरान रह गए थे।

जायरा ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया है, लेकिन वो कई मुद्दों पर अपनी आवाज रखती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस वक्त जायरा अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने हिजाब पहनकर खाना खाने की बात की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की ने एक हाथ से नकाब पकड़ा है और दूसरे हाथ से खाना खा रही है। इस फोटो पर एक शख्स ने कैप्शन लिखा- क्या यह एक इंसान की च्वाइस है? इसी पोस्ट पर जायरा वसीम ने प्रतिक्रिया दी है।

मैंने भी नकाब पहनकर खाया था खाना

जायरा ने लिखा, "मैंने हाल ही में एक शादी अटेंड की। मैंने भी बिल्कुल इसी तरह से खाना खाया। यह साफ तौर पर मेरी अपनी चॉइस थी। जबकि मेरे चारों ओर सभी लोग मुझे घूर रहे थे कि मैं अपना नकाब हटाऊंगी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। यह हम आपके लिए नहीं करते, इससे डील करना सीखिए।"

2019 में जायरा ने छोड़ा था बॉलीवुड

जायरा के इस पोस्ट पर यूजर्स उनका सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें, साल 2019 में जायरा ने बॉलीवुड को यह कहकर अलविदा कह दिया था कि बॉलीवुड की दुनिया उन्हें उनके अल्लाह से दूर कर रहा है। उन्होंने लिखा- भले ही मैं यहां सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं। यहां काम करने से मेरा सुकून छिन रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: zaira wasim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X