#SHAME: वो टांगे ऊपर नीचे रगड़ता रहा, बत्ती बुझी रही....फूट फूटकर रोईं दंगल एक्ट्रेस
Recommended Video

Zaira Wasim Molested on Air Vistara Flight; Breaks down in video | Watch Video |FilmiBeat
दंगल एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम के लिए आज का दिन बहुत ही दुखी करने वाला रहा। ज़ायरा, एक दिल्ली मुंबई फ्लाइट में यात्रा कर रही थीं कि उनके साथ बैठे आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।
ज़ायरा फ्लाइट में कुछ कह नहीं पाईं क्योंकि बत्तियां बुझी हुई थीं। हालांकि उन्होंने उस आदमी के पैर की तस्वीरें लीं। बाहर निकलकर ज़ायरा ने एक इंस्टाग्राम वीडियो बनाया और फूट फूटकर रो पड़ीं।

इस लाइव वीडियो में ज़ायरा कहती दिख रही हैं कि हम इज़्जत देने की बात कर रहे हैं, लड़कियों को बढ़ाने की बात करते हैं लेकिन हमारी सुरक्षा का कोई इंतज़ाम नहीं है।
वो पूरे रास्ते, कभी मेरी गर्दन सहलाता रहा और कभी अपने पैर, मेरे पैरों पर ऊपर नीचे रगड़ता रहा।


Click it and Unblock the Notifications