80 साल की उम्र में भी ये एक्ट्रेस हैं कुंवारी, अकेले बिता रहीं बिंदास जिंदगी, बोलीं- मुझे रोना आ जाता है जब...

nirmal rishi

Nirmal Rishi Struggling Life: पंजाब की मशहूर अभिनेत्री निर्मल ऋषि को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद निर्मल रुचि काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई थी और उनकी उम्र 80 साल की हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और अपनी पूरी जिंदगी बिंदास अकेले बिता दी।

दरअसल हाल ही में नीरू बाजवा को दिए हुए एक इंटरव्यू में निर्मल ऋषि ने इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार उन्होंने शादी क्यों नहीं की। एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सिर्फ उनका ही फैसला था। अभिनेत्री इस बात से काफी ज्यादा दुखी हो गई थी की लड़कियों को इधर से उधर भेज दिया जाता है और उनका कोई भी घर नहीं होता।

निर्मल ऋषि का इस पर यह भी कहना है कि अगर भाई भाभी से झगड़ा हो जाए तो वह निकाल देते हैं और अगर पति से हो जाए तो वह भी निकाल देते हैं। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं आज भी रो पड़ती हूं जब लड़कियों के लिए ऐसा कहा जाता है कि ये इसका घर नहीं है। उसको दूसरे घर जाना है और जहां जाना है वहां पर भी इज्जत नहीं मिलती।"

पंजाबी एक्ट्रेस निर्मल ऋषि ने आगे यह भी कहा कि "शादी के बाद जो कुछ भी उस लड़की के साथ में होता है कोई भी उस पर ध्यान नहीं देता है। आजकल तो कई सारे नियम आ गए हैं, लेकिन तब नहीं हुआ करते थे। शादी के बाद लड़की किसी से कुछ कह नहीं सकती। चाहे मां-बाप या भाई-बहन ही क्यों ना हों। सब कुछ अपने मन में दबाना पड़ता है और कोई साथ नहीं देता।"

निर्मल ऋषि का दर्द यहीं पर खत्म नहीं हुआ उन्होंने आगे कहा कि "मैंने सोच लिया था कि मैं अपने माता-पिता का घर कभी छोड़कर नहीं जाऊंगी। फिर मेरे भाई और भाभी बुरा मानने लगे। मैंने तय किया कि मैं अकेले रहूंगी और कोई कितना प्यार कर ले, कितना ही मनाने आए लेकिन शादी नहीं करूंगी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि निर्मल ऋषि ने शुरुआत में टीचर की नौकरी की थी और 40 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने 'लॉन्ग दा लश्कारा' और 'लव पंजाब' के अलावा आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में भी काम किया है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Read more about: nirmal rishi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X