Fatima Sana Shaikh मिर्गी की बीमारी से पीड़ित, बोलीं- इस बीमारी से बाहर निकलना भयानक

दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने पहली दफा खुद के निजी जीवन से जुड़ी एक बीमारी का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख ने इससे जुड़ी जानकारी शेयर की हैं। फातिमा ने खुलासा किया है कि वह मिर्गी जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। वह इसका हिम्मत से हर दिन सामना कर रही हैं। फातिमा इसके लिए दवाई और ध्यान का सहारा लेकर रही हैं। ताकि वह जल्द से जल्द इस बीमारी से निजात पा सकें। इंस्टाग्राम पर फातिमा ने एपिलेप्सी से जुड़े कई सारे सवालों पर अपना जवाब दिया है। फातिमा ने इस संबंध में कहा कि मुझे थोड़ा धीमे चलना पड़ता है। लेकिन मैं सब कुछ कर सकती हूं। कई बार मुश्किल दिन होते हैं। जो मुझे और भी धीमा कर देते हैं। लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं कि उन लोगों के साथ काम कर पा रही हूं, जिनके साथ मेरी काम करने की इच्छा है। इस बीमारी ने मेरा पैशन कभी कम नहीं किया। मैं कभी अपना मेरा बेस्ट करने से खुद को रोका नहीं।

फातिमा बोलीं जूता सूंघने के लिए मजबूर
वह कहती हैं कि इसने मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए पुश किया है। क्या मिर्गी बीमारी के लिए जूता सूंघने के लिए मजबूर होना पड़ता है, इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि प्लीज ऐसा मत करना। यह मिथ है। इस बीमारी से बाहर निकलना इतना भयानक है। लोगों ने मेरा साथ बदबूदार जूता सूंघनेवाला काम किया था। यह भयावह था।

डॉक्टर की लिखी हुई दवा ही लेनी- फातिमा सना शेख
फातिमा ने इस बीमारी से बाहर आने के लिए वर्कआउट करने की जानकारी दी है। फातिमा ने सलाह दी है कि डॉक्टर की लिखी हुई दवा ही लेनी चाहिए। एक यूजर ने फातिमा से मिर्गी का नाम ही पूछा, लेकिन उन्होंने बताने से मना कर दिया।

फातिमा ने बोला मैं हो गई थी बेहोश
फातिमा ने एक और सवाल के जवाब में यह भी कहा कि दंगल फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें इस बीमारी के बारे में पहली बार पता चला। फातिमा ने कहा कि मैं सेट पर बेहोश हो गई थी। जब मेरी नींद खुली तो मैं अस्पताल में थी।शुरुआत में मेरे लिए यह अपनाना मुश्किल था, कि मिर्गी जैसी बीमारी से मैं पीड़ित हूं। फिर मैंने इसके साथ जीना सीख लिया। मैं लगातार एक्सरसाइज और दवाई के जरिए इस बीमारी को ठीक करने में लगी हुई हूं।


Click it and Unblock the Notifications











