नये डांसरों से परेशान अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिग बी डॉट बिग अड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है कि आधुनिक जमाने के कलाकारों और नृत्य निर्देशकों ने अपनी अलग शैली विकसित कर ली है, जो उनके लिए काफी कठिन साबित हो रही है। अमिताभ ने लिखा है, "नृत्य को लेकर मेरा ज्ञान बहुत कम है। आज के कलाकारों और खासतौर पर नृत्य निर्देशकों ने अपनी अलग शैली विकसित कर ली है, जिसके साथ तालमेल बनाना मेरे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं।"
अपनी अलग नृत्य शैली के लिए मशहूर अमिताभ 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' के लिए नृत्य की नई शैलियां सीख रहे हैं। आज के कलाकारों के सामने शर्मिदा नहीं होना पड़े, लिहाजा वह दिन-रात नृत्य निर्देशकों से निर्देश लेकर अभ्यास कर रहे हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड में एक वक्त था जब अमिताभ को लोग कहते थे कि कैसा हीरो है जिसे नाचना नहीं आता लेकिन बाद में अमिताभ ने खुद ऐसी शैली विकसीत की अब लोग हीरो को कहते है कि क्या तुझे अमिताभ की तरह नाचना नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications











