ब्लाइंड बनकर डांस और एक्शन करना काफी मुश्किल था : ऋतिक
ऋतिक रोशन ने कहा कि काबिल फिल्म में किरदार में डांस करना और एक्शन सीन करना काफी मुश्किल था।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल 25 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों में ऋतिक की पर्फॉर्मेंस की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में नेत्रहीन का किरदार निभाते हुए ऋतिक रोशन ने बेहतरीन डांस के साथ एक से बढ़कर एक एक्शन सीन दिए हैं।

जब ऋतिक रोशन से पूछा गया कि फिल्म में सबसे मुश्किल क्या था..तो इसका जवाब देते हुए ऋतिक ने कहा कि कुछ भी ज्यादा मुश्किल नहीं था और कुछ आसान भी नहीं था। नेत्रहीन के किरदार में डांस और एक्शन सीन देना थोड़ा मुश्किल था।
#ClearHai: अक्षय कुमार ने खुद ही बोल दिया...दरार तो डालकर ही रहूंगा!
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी पैशन था। वहीं यामी के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर ऋतिक ने बताया कि उनके साथ काम करने का अनुभव काफी कमाल का था।


Click it and Unblock the Notifications