कार्निवल में नाचेगी जूलिया

By Neha Nautiyal
कार्निवल में नाचेगी जूलिया

ब्राज़ील की एक अदालत ने बाल कल्याण संस्था की आपत्ति को ख़ारिज़ करते हुए सात साल की बच्ची जूलिया को रियो डी जेनेरियो कार्निवल का नेतृत्व करने की अनुमति दे दी है.

संवाददाताओं का कहना है कि विराडोरो कार्निवल का नेतृत्व आम तौर पर कामोत्तेजक सी दिखने वाली मॉडल करती हैं.

जूलिया लाइरा के सांबा स्कूल के कला निदेर्शक ने कहा है कि इसके लिए बच्ची को 'महिला की तरह' दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं है और उसकी पोशाक बच्ची की मासूमियत के अनुरूप ही होगी.

बाल कल्याण संस्था ने कहा है कि वह इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करेगी.

लाखों दर्शक

ब्राज़ील में मीडिया के मुताबिक़ इस मुद्दे पर सुनवाई कर रहे जज को इस बात पर कोई ऐतराज़ नहीं था कि जूलिया कार्निवल का नेतृत्व करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की बच्ची बने.

जूलिया अब रविवार को सांबाड्रोम स्टेडियम में विराडोरो सांबा परेड का नेतृत्व करेगी. इसमें दर्शकों की ज़बरदस्त भीड़ होती है और लाखों लोग इसे टेलीविज़न पर भी देखते हैं.

बाल कल्याण संस्था के वकीलों का कहना है कि एक बच्ची को ऐसी भूमिका में रखना ठीक नहीं है जो कामुकता प्रधान हो.

जूलिया के पिता विराडोरो के अध्यक्ष मार्को लिरा का कहना है कि जूलिया के स्वास्थ्य के मसले को बेवजह तूल दिया जा रहा है.

मार्को लिरा का कहना है कि उनकी बेटी ऐसी पोशाक पहनेगी जो सात वर्षीय बच्ची के लिए बहुत छोटी न हो.

उनका कहना है कि 80 मिनट के इस परेड के दौरान वे और उनकी पत्नी दोनों इस पर नज़र रखेंगे कि जूलिया बहुत थक न जाए.

उन्होंने कहा, "वह मेरी बेटी है और कोई भी पिता समझ सकता है कि मैं क्या कह रहा हूँ."

जूलिया के पिता ने कहा, "कोई भी अपने बच्चे का शोषण नहीं करना चाहता."

रियो डि डेनारियो के स्टेट कांउसिल के बाल कल्याण निदेशक, कर्लोस निकोडेमोस ने कहा है कि अदालत ने ब्राज़ील के लिए एक नाकारात्मक उदाहरण पेश किया है.

उन्होंने पूछा कि यह निर्णय ऐसे देश में क्या संदेश देगा जहाँ बच्चों के यौन शोषण की समस्या पुरानी है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X