Diljit Dosanjh को लेकर फिर हुई कॉन्ट्रोवर्सी, डांसर ने कहा- 'ना इज्जत दी और पैसों के नाम पर तो सिर्फ चिल्लर..'

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Controversy: दिलजीत दोसांझ जो इन दिनों अपने टूर के लिए काफी फेमस हो रहे हैं, उन्हें लेकर उनकी ही टीम के एक मेंबर ने उन पर इल्जाम लगाए हैं। दिलजीत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और अब उनकी टीम की एक मेंबर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक बैकअप डांसर ने दिलजीत दोसांझ के मैनेजमेंट पर उनके चल रहे दिल-लुमिनाती टूर के यूरोप स्टेज के दौरान 'नॉन-प्रोफेशनल' बर्ताव और कम पेमेंट देने का आरोप लगाया है। अपनी निराशा व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि उन्हें एक जीवन भर में एक बार मिलने वाले एक्सपीरिएंस का वादा करने के बावजूद निराश होना पड़ा - और एक फैन के रूप में, इसका हिस्सा बनकर एक्साइटेड थीं।

डांसर शिल्पा साजन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान लिखा, जिसमें लिखा था- "एक ऐसा मौका जिसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड थी, लेकिन डांस इंडस्ट्री ने एक बार फिर अपना असली रंग दिखाया है। नॉन प्रोफेशनलिज्म, घमंड, डांसर्स के साथ गलत बर्ताव और यह कहा जाना कि "भारतीय ऐसे ही काम करते हैं।"

उनके बयान में लिखा था- "हाल ही में, मुझे दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती यूरोप टूर के लिए बैकअप डांसर के रूप में चुना गया था। एक डांसर के रूप में मैं कई सालों से काम कर रही थी और यह मेरे डांस करियर के हाइलाइट में से एक हो सकता था। लेकिन मैंने हाथ खींच लिए। इस साल की शुरुआत में, दिलजीत और उनकी टीम को लेकर खूब बवाल हुआ क्योंकि उन्होंने उनके यूएस टूर के लिए परफॉर्म करने वाले डांसर्स का पेमेंट नहीं किया था, लेकिन हमें बताया गया था कि यह हमें इस टूर के लिए खूब पैसे मिलेंगे।"

"मुझे पहले से ही पता होना चाहिए था - हमें जल्द ही पता चला कि वे हमें 80 GBP (तकरीबन 8800) रुपए दे रहे थे और हमें अपनी ट्रैवलिंग और रहने का खर्चा खुद ही निकालना था, भले ही इसमें इंटरनेशनल जर्नी क्यों ना शामिल हो। फिर भी, उन्होंने हमसे वादा किया कि यह एक जीवन में एक बार का अनुभव होगा और एक फैन के रूप में; मैं ईमानदारी से कहूंगी, मैंने पहले हां कहा था। मैंने अपने जीवन में कभी भी ऐसी अनप्रोफेशनल और डिसरिस्पेक्टफुल मैनेजमेंट टीम के साथ काम नहीं किया है।"

उन्होंने कहा कि सब कुछ गड़बड़ था और उनके साथ कोई सम्मान नहीं किया जाता था। मैसेजेस को अनदेखा किया जाता था, डांसर्स को बिना किसी एक्सप्लेनेशन के काट दिया जाता था। रिहर्सल पर कोई जोर नहीं था, और जब आप सब कुछ आखिरी मिनट पर छोड़ देते हैं, तो इसका असर स्टेज पर भी पड़ता है।

शिल्पा ने कहा- "यह मेरे लिए अब तक का सबसे कठिन फैसला था, लेकिन कभी-कभी आत्म-सम्मान चुनना सबसे कठिन काम होता है। मैं इस मौके को छोड़ने के लिए असल में दुखी हूं, लेकिन मैं इस जीवन में केवल उन लोगों के साथ काम करना चाहती हूं जो मेरा सम्मान करते हैं, और जिनके साथ मैं काम करती हूं। दिन के अंत में, मुझे खुद को वैलिडेट करने के लिए इस तरह के गिग की जरूरत नहीं है; और डांस इंडस्ट्री के लिए - बेहतर करना है।"

Read more about: diljit dosanjh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X