Wedding photos: होस्ट और ड्रांसर मुक्ति मोहन ने अपने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई कपल की शानदार फोटोज

Mukti Mohan, Wedding photos

Wedding photos: मोहन सिस्टर्स यानी नीति मोहन, शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन। मोहन सिस्टर्स का नाम आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। अपने दम पर मोहन सिस्टर्स ने मनोरंजन जगत मे अपनी पहचान बनाई है। शक्ति मोहन की छोटी बहन मुक्ति मोहन जानी मानी होस्ट और ड्रांसर हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करके फैंस को खुश करती थी। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मुक्ति मोहन ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबकों चौंका दिया है।

मुक्ति मोहन ने अपने बॉयफ्रेंड संग की शादी-

इंडस्ट्री की जानी मानी होस्ट और ड्रांसर मुक्ति मोहन बैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपने बोल्डनेस के लिए अक्सर मुक्ति चर्चा में बनी रहती हैं।

परंतु हाल ही में मुक्ति मोहन ने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल मुक्ति मोहन ने अभी अभी अपनी शादी की कुछ प्यारी सी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

इन तस्वीरों में मुक्ति मोहन लाइट कलर के शादी के जोड़े में दुल्हान बनी बेहद ही प्यारी लग रही हैं। साथ ही उनके बॉयफ्रेंड जिनसे मुक्ति ने शादी की है एक्टर कुनाल ठाकुर भी बहुत अच्छे दिख रहे हैं।

जैसे ही मुक्ति मोहन ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, बैसे ही फैंस और सेलेब्स ने ड्रांसर मुक्ति मोहन को बधाई और शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया।

मोहन सिस्टर्स इंडस्ट्री की खास पहचान-

:मोहन सिस्टर्स यानी नीति मोहन, शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कीर्ति मोहन, ये वो चार बहने हैं जिनके गुणगान करते उनके परिवार वालें नहीं थकते। मोहन सिस्टर्स अपने हुनर के बल पर बॉलीवुड इंस्ट्रीज का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। कोई सिंगिंग तो कोई डांसिंग की दुनिया में धमाल मचा रहा है।

नीति मोहन, बॉलीवुड की फेमस सिंगर नीति मोहन वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं, लेकिन आपको बता दें कि मोहन सिस्टर्स में ये सबसे बड़ी हैं। शक्ति मोहन, फेमस कोरियाग्राफर शक्ति मोहन बॉलीवुड में आज अपनी जगह बना चुकी हैं। उनकी गिनती एक फेमस कोरियोग्राफर के रूप में होती है। मुक्ति मोहन, मोहन सिस्टर्स में तीसरे नंबर पर आती हैं मुक्ति मोहन और वह भी एक कोरियोग्राफर, डांसर और होस्ट हैं। कीर्ति मोहन, मोहन सिसटर्स में सबसे छोटी बहन कीर्ति मोहन ने बॉलीवुड कि दुनिया में तो अपना कदम नहीं बढ़ाया।

Read more about: mukti mohan wedding photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X