छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई थी मशहूर डांस जज की पत्नी, अचानक हो गई मौत, सदमें में परिवार!

कर्नाटक से इस वक्त एक बुरी खबर आ रही है और सैंडलवुड अभिनेता और डांस कर्नाटक डांस जज विजय राघवेंद्र के फैंस इससे काफी दुखी होने वाले हैँ। पता चला है कि विजय की पत्नी स्पंदना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
इस दौरान वो भारत में नहीं थीं बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए बैंकॉक गई हुईं थीं। जैसे ही ये खबर सामने आई कन्नड़ इंडस्ट्री में लोग शोक में हैं और मृतिका की आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
कैसे हुई मौत?
बता दें कि स्पंदना बैंकॉक वेकेशन के लिए गई थीं और किसको पता था कि वो आखिरी बार कहीं जा रही हैं। खबरें हैं कि बैंकॉक में उनको दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि उनके सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और उन्होने वहीं पर अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि 8 अगस्त को स्पंदना का पार्थिव शरीर बेंगलुरु आएगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राघवेंद्र काफी ज्यादा मशहूर हैं और डांस कर्नाटक डांस के कारण लोग उनको पसंद करते हैं। हालांकि ये वक्त उनके लिए काफी ज्यादा कठिन है और लोग इंतजार कर रहे हैं कि राघवेंद्र की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आए।
हालांकि अभी तक कन्नड़ इंडस्ट्री से भी किसी सितारे का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले में कोई दूसरा एंगल तो नहीं सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications