पहले जैसे रोल अब नहीं कर सकती: ईशा देओल
भोपाल। फिल्मों में कोई खास मुकाम न हासिल कर सकी अभिनेत्री ईशा देओल का कहना है कि अब वह सिर्फ शास्त्रीय नृत्य पर ही ध्यान दे रही हैं, फिल्में उनकी प्राथमिकता सूची में नहीं हैं और अगर उन्हें फिल्मों में आफर मिलते भी हैं तो वह सोंच समझ कर ही भूमिकाओं का चुनाव करेंगी। ईशा ने कहा कि अब मैं वैसे रोल नहीं कर सकती जैसे शादी के पहले करती थी। मध्यप्रदेश के एक ग्राम मगराना में नृत्य प्रस्तुति देने पहुंची ईशा ने बताया कि वह अब तक ओडीसी के लगभग एक हजार स्टेज शो कर चुकी हैं।
भले ही फिल्मों में अब तक उन्हें कोई बड़ी कामयाबी न मिल पाई हो पर ईशा अपने करियर से संतुष्ट हैं। उन्होने यशराज बैनर की तारीफ करते हुए कहा कि यह बॉलीवुड का सबसे बड़ा बैनर है। अपने जीवन के आगे के कार्यक्रमों के बारे में ईशा ने बताया कि मैं अब अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हूं। उन्होने सलाह देते हुए कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को वेस्टर्न डांस सिखाने से पहले शास्त्रीय नृत्य जरूर सिखाएं।
फिल्मी करियर के बारे में उनका कहना है कि आने वाले वक्त में अपने प्रोडक्शन हाउस में वह टीवी धारावाहिकों का निर्माण करने के बारे में सोंच रही है।
ईशा ने अपने माता पिता के बारे में बताया कि दिल्लगी फिल्म के दौरान उनके पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी करीब आये। ईशा के अनुसार मेरे पिता धर्मेंद्र मेरे दोस्त भी हैं, हम दोनों ने फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में एक साथ काम किया है। ईशा अपने व्यक्तिगत जीवन में शुद्ध शाकाहारी हैं और पेटा के लिए भी काम करती है। मध्य प्रदेश की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि यहां की सड़के वाकई बड़ी अच्छी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
