तो इसने वरूण को निकाला 'बदलापुर' MODE से बाहर!
वरूण धवन पहली फिल्म से ही अपनी एनर्जी की वजह से पॉपुलर हैं। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर हो या मैं तेरा हीरो, वरूण धवन अपनी फिल्मों में काफी एनर्जेटिक दिखते हैं और यह बात उनके को-स्टार्स भी बखूबी बताते हैं। लेकिन फिल्म 'बदलापुर' से वरूण में गजब का बदलाव आया। इस फिल्म में पहली बार वरूण अपने चॉकलेटी अंदाज से अलग नजर आए।

फिल्म प्रमोशन के दौरान वरूण ने बताया कि इस ग्रे किरदार के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। रघु का किरदार रियल लगे, इसके लिए वरूण न सिर्फ अपने दोस्तों बल्कि अपने परिवार से भी महीनों तक कटे कटे रहे। वरूण के अनुसार, उन्हें खुद भी नहीं पता था कि वह ऐसा कर जाएंगे। लेकिन जब मैंने किरदार को समझना शुरू किया तो सबकुछ अपने आप होता चला गया। वरूण का कहना है कि इस फिल्म ने न सिर्फ पर्दे पर उनकी छवि बदली है, बल्कि इस किरदार ने उन्हें अंदर से भी बदल दिया है।
पढ़ें- खूबसूरत किरदारों से सजी बदलापुर
लेकिन साथ ही वरूण ने कहा कि, इस फिल्म को करने के बाद मैं ज्यादा शांत हो गया था और सेट पर पहले की तरह इधर उधर उछलने कूदने की बजाए चुपचाप रहता था। लेकिन फिर डांस की वजह से मैं नॉर्मल हो पाया। शायद यह डांस और मेरी अगली फिल्म 'एबीसीडी-2' ही है, जिसकी वजह से मैं 'बदलापुर' से निकल पाया।
बदलापुर पर बात करते हुए वरूण ने बताया कि, यह दूसरी फिल्म थी, जिसे उन्होंने साइन किया था। बदलापुर वरूण को स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के तुरंत बाद ऑफर की गई थी। वरूण भी खुद के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे, लिहाजा फिल्म साइन कर ली। लेकिन किसी वजह से वरूण की बाकी दो फिल्में बदलापुर से पहले रिलीज हो गई।


Click it and Unblock the Notifications