..................... Dananeer Mobeen Calls Shah Rukh Khan Devdas Overrated Faces Massive Backlash Online - Hindi Filmibeat

‘एक शराबी आदमी की कहानी…’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उड़ाया ‘देवदास’ का मजाक, भड़क उठे फैंस

Dananeer Mobeen Controversy: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाने वाली 'देवदास' को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस डैनानीर मोबीन ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद में सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म देवदास को उन्होंने ओवररेटेड बता दिया है और इसके बाद में लोग जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

Dananeer Mobeen

दरअसल, हाल ही में डैनानीर मोबीन ने पाकिस्तान के एक इंटरव्यू शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन सी क्लासिक फिल्म है, जिसे वह जरूरत से ज्यादा प्रसिद्ध मानती हैं। उन्होंने बिना ज्यादा सोचे सीधे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' का नाम ले लिया।

डैनानीर ने कहा कि आखिर 'देवदास' को क्लासिक क्यों कहा जाता है? एक्ट्रेस की माने तो यह कहानी एक शराबी आदमी की है और एक ऐसी महिला की है, जिसको अपनी इज्जत की कोई भी परवाह नहीं है। अब लगातार डैनानीर के इस बयान को लेकर इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है।

शाहरुख खान और 'देवदास' के फैंस को डैनानीर की यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगाई और काफी सारे लोगों ने तो कहा कि उन्होंने फिल्म की असली भावना को समझे बिना ही ऐसा बयान दे दिया है।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "जब आपको साहित्य और कला की समझ नहीं होती, तब ऐसे बयान दिए जाते हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "'देवदास' कोई शराब को बढ़ावा देने वाली फिल्म नहीं थी, बल्कि यह दर्द, अधूरे प्यार और इंसानी कमजोरियों की कहानी थी।"

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो डैनानीर की हालिया रिलीज 'मेरा ल्यारी' को भी इस विवाद में घसीट लिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इतनी बड़ी फ्लॉप देने के बाद अब ये शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की कहानी पर सवाल उठा रही हैं।

दरअसल 'देवदास' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है, जिसने अपनी कहानी, म्यूजिक, डायलॉग्स और भव्य सेट्स से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे।

फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। आज भी 'देवदास' को बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

अब डैनानीर मोबीन का यह बयान सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ लोग उनकी राय को व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोग इसे भारतीय सिनेमा की एक क्लासिक फिल्म का अपमान मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X