तलाक की अटकलों के बीच दलजीत कौर ने रचाई तीसरी शादी? मांग में सिंदूर भरे इस हाल में दिखी हसीना

Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur Sindoor: NRI बिजनेसमैन पति निखिल पटेल संग तलाक के खबरों के बीच टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की हैं, जिसे देख सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं उन्होंने तीसरी शादी कर ली हैं।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी को एक साल भी नहीं हुए कि अब फिर से उनकी शादीशुदा लाइफ में खटपट की खबर है। दरअसल पिछले साल 18 मार्च को दलजीत ने दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने धूमधाम से ये शादी रचाई थी और मीडिया के सामने NRI बिजनेसमैन पति निखिल पटेल का हाथ थामे दिखी थीं। जबकि दलजीत ऑलरेडी एक बच्चे की मां हैं और शादी के इस फैसले से वह काफी खुश थीं। हालांकि लंबे वक्त से से वह पति संग मनमुटाव को लेकर खबरों में हैं। अब एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि वह तीसरी बार शादी रचा ली हैं। ये अटकलें उनकी एक फोटो को लेकर लगाई जा रही हैं।

बीत दिन दलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में उन्हें स्ट्रैपी फ्लोरल टॉप में हाथ में एक एक किताब लिए अपनी सेल्फी शेयर कीं। वह फोटो में काफी फ्रेश लग रही थी। मानो कि वह अभी नहा कर बाहर आई हो। फोटो में उनके बाल गीले लग रह हैं। गीले बालों में वह सिंदूर लगाए दिख रही हैं। इस सेल्फी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ाकू मोड ऑन'। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान दलजीत के सिंदूर ने खींचा।

अब निखिल पटेल से तलाक की खबरों के बीच उनका ये सिंदूर लगाना सोशल मीडिया यूजर्स को थोड़ा अजीब लगा। उनकी मांग में सिंदूर लगाए इस तस्वीर को देख अमर उजाला की रिपोर्ट में फैंस का हवाला देकर कयास लगा रहे हैं कि वह उन्होंने तीसरी शादी कर ली हैं।

याद दिला दें कि दलजीत और पति के अनबन की खबरें तब आने लगी, जब उन्होंने अपने अकाउंट से अपने शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी थी। हाथ के हाथ सोशल मीडिया पर पति का सरनेम (दलजीत कौर पटेल) तो हटा ही लिया था। इसके बाद से अचानक से केन्या से भारत लौंट आईं। ऐसे में कयास लगाए गए कि उनकी लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

बता दें कि निखिल पटेल से शादी करने से पहले दलजीत की शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट संग हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद साल 2015 में ही अलग हो गई और साल 2023 में दूसरी शादी रचाईं। दलजीत ने अपनी इस शादी को लेकर कहा था कि वह बहुत खुशकिस्मत हैं जिन्हें दोबारा प्यार का मौका मिला। निखिल को अपनी लाइफ में आने के लिए भी उन्होंने शुक्रिया कहा था। शादी के बाद दलजीत इंडिया छोड़कर केन्या में रहने लगीं।

Read more about: dalljiet kaur television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X