Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल पटेल के साथ तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं कभी भी...

Dalljiet Kaur Reaction: टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर तब से सुर्खियों में बनी हुई हैं जब से उनके दूसरे पति निखिल पटेल से अलग होने की अफवाहें इंटरनेट पर सामने आई हैं। पिछले हफ्ते दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल पटेल के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें हटा दी थीं।
दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति का सरनेम पटेल भी हटा दिया है जिसे उन्होंने शादी के बाद अपने नाम में जोड़ा था, जिससे निखिल पटेल के साथ अलगाव की अफवाहें उड़ गईं। 18 मार्च, 2023 को शादी के बंधन में बंधे दोनों के बीच इतने कम समय में ही खटास की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया।
दलजीत कौर की टीम ने एक बयान जारी कर प्रशंसकों और मीडिया से उन्हें गोपनीयता देने और अटकलें न लगाने के लिए कहा। "मैं यहां बता रहा हूं कि दलजीत और जेडन इस समय दलजीत के पिता की सर्जरी के बाद उनकी मां की सर्जरी के लिए भारत में हैं, जिसके लिए उन्हें उनके पास रहना जरूरी था... इसके अलावा मैं केवल इतना कहना चाहूंगा कि दलजीत फिलहाल किसी भी चीज़ पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती क्योंकि मामला बच्चों से जुड़ा भी है। कृपया उसके बच्चों की गोपनीयता का सम्मान करें और कृपया इसे एकमात्र बयान मानें जो वह देना चाहेगी,'' बयान ईटाइम्स के हवाले से सामने आया है।
बयान के मुताबिक, दलजीत अपने माता-पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं और वह इस बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं करना चाहेंगी क्योंकि 'बच्चे भी मामसे से जुड़े हैं।'
ईटाइम्स की हालिया रिपोर्ट की मानें तो निखिल और दलजीत को शादी के तुरंत बाद से ही दिक्कतों का सामना करना शुरू हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें अहसास हुआ कि वे कंपैटेबल नहीं हैं। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, पिछले दो महीनों में हालात सबसे खराब हो गए हैं और अगर कुछ भी सुधार नहीं हुआ, तो वे अलग हो सकते हैं।
दलजीत के एक करीबी सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, "पिछले दो महीनों में स्थिति और खराब हो गई है। अगर समस्याएं बनी रहती हैं, तो अलगाव ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।"
बिग बॉस 13 की प्रतियोगी, जिन्होंने अटकलों पर टिप्पणी करने से परहेज किया था, ने एक समाचार चैनल पर एक लोकप्रिय टीवी शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया और पुष्टि की कि उन्होंने कभी उनके साथ बात नहीं की। अपने अलगाव की अफवाहों के बीच उन्होंने लिखा, "मैंने @sbsabnews आपसे कभी बात नहीं की। कृपया मुझे गलत तरीके से कोट न करें।"


Click it and Unblock the Notifications