दहेज देख ठनका सास का माथा, पति भी करता था मारपीट, 41 साल की एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी फिर हुई ऐसी हालत

Dalljiet Kaur

भारत के छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस दिलजीत कौर जिनको 'कुलवधु' में नियति और 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' में अंजलि की भूमिका के लिए जाना जाता है, आज कल अपनी मानसिक हालत को लेकर काफी चर्चा में है। दिलजीत ने इसी साल मार्च में अपने लांग टर्म ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी कर विदेश में जा बसीं थी। दोनो शादी के बाद केन्या शिफ्ट हो गए। अभिनेत्री का एक बेटा भी है जिसका नाम जेडन है और वो भी उनके साथ ही केन्या में रहता है।

इसी वजह से अभिनेत्री इंडिया को काफी मिस करती है और कई बार इमोशनल भी हो जाती है। हाल ही में अपने दिल की बात बताते हुए दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'उम्मीद है, मेरा आज का दिन भी इसी तरह अच्छा गुजरेगा.' इस पोस्ट को देखने के बाद दलजीत के फैंस को लग रहा है कि उन्हें अपने देश की याद आ रही है और वह मेंटली फिट महसूस नहीं कर रही हैं.

विदेश शिफ्ट होने के कारण अभिनेत्री ने छोटे पर्दे से भी दूरी बना ली है। दलजीत के पति निखिल पटेल काम के चलते काफी टाइम अपनी बिजनेस ट्रिप पर ही होते हैं। इस वजह से उन्हें काफी दिनों तक अकेला रहना पड़ता है और उन्हें काफी अकेलापन महसूस होता है। हालाकि एक्ट्रेस अपने बेटे जेडन के साथ अपना अधिकतर समय बिताना पसंद करती है।

अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने अपना एक पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। वह इस से अच्छी खासी कमाई भी करती है। केन्या में रहने के कारण अभी वो छोटे पर्दे पे वापसी नहीं कर पा रही है।

आपको बता दे की दिलजीत ने पहली शादी 2009 में शालीन भनोट से की थी जिनसे उनको एक जेडन नाम का बेटा भी है। अभिनेत्री शालीन भनोट से पहली बार एक टीवी शो के सेट पे मिली थी। वही से हुई थी उनकी लव स्टोरी शुरू, जिसके साथ ही इन दोनो ने साथ में एक डांस रियेलिटी शो में हिस्सा लिया था। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद , दोनो ने अपने घरवालों की मजूरी से शादी कर ली थी।

दोनो का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था लेकिन 3 साल के बाद इनके रिश्ते में दर्रार आनी शुरू हो गई। अभिनेत्री की माने तो उनकी सास और पति शादी में आए गिफ्ट्स से नाखुश थे जिस वजह से उन दोनो ने दिलजीत से बात करनी छोड़ दी थी।

प्रेगनेंसी के दौरान भी शालीन उनसे दूर रहें लगे। दिलजीत को प्रेग्नेंसी में अस्थमा की दिक्कत हुई थी लेकिन सास और पति दोनो में से किसी ने भी उनकी कोई मदद नहीं की थी। समय के साथ साथ हालत और बत्तर हो गए और अभिनेत्री के अनुसार सास और पति उनको उनके बेटे सामने अब्यूज करने लगे। इसके बाद ही उन्होंने ने इस रिश्ते को वही खत्म करने का ठाना। 2016 में दिलजीत ने शालीन से अलग होने का फैसला लिया।

Read more about: dalljiet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X