SN संग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बाद भी नहीं थम रहा दलजीत कौर के पति का जुल्म-ओ-सितम, अब कर दी ऐसी हालत

Daljiet Kaur Nikhil Patel

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने निखिल पटेल के साथ में दूसरी शादी रचाई थी और कुछ महीनो के बाद उन्होंने अपने रिश्ते पर छुट्टी तोड़ते हुए अपने दूसरे पति पर कई आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस तो यह भी दावा कर रही है कि निखिल उनकी शादी को मानने से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं।

दलजीत कौर ने अपने अधिकारी के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया था और इसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति निखिल उनकी शादी को मानने से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं। जिस बात को वह जानकर काफी चौंक गई और उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह सच कैसे हो सकता है।

हालांकि आपको बता दें कि दलजीत कौर ने कुछ वक्त के बाद ही यह पोस्ट डिलीट कर दी थी और अब पूरी तरीके से निखिल के साथ उनकी शादी में हो रही परेशानियों की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और निखिल पर उनका और उनके बेटे जेडन का सपोर्ट न करने का भी आरोप लगाया।

दलजीत कौर ने डिलीट की गई पोस्ट में लिखा था कि "मेरे कपड़े वहां पर है, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरी सभी चीजें, मेरे बेटे के कपड़ों से लेकर किताबें और उसकी पिता से उम्मीद वहां पर ही है। वो मेरा ससुराल है और मैंने जो पेंटिंग बनाई थी वो भी वहीं हैं। मेरे पति का कहना है कि यह मेरा घर नहीं और वह कह रहे हैं कि हमारी शादी नहीं हुई। क्या वह मेरा पति नहीं है? क्या आपको भी ऐसा लगता है कि निखिल मेरा पति नहीं है? क्या हमने शादी नहीं की है?"

लेकिन अब दलजीत कौर के इस पोस्ट के बाद लोग उनके सपोर्ट में आ गए हैं। यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर भी कमेंट किया और एक यूजर ने लिखा कि कृपया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एक अन्य यूजर लिखता है कि क्या आप कृपया हमको पूरी सच्चाई बता पाओगी। वहीं तीसरा यूजर लिखता है कि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करना चाहिए।

Read more about: daljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X