Dalip Tahil इतने महीनों के लिए जाएंगे जेल, 2018 में एक महिला को चलती कार से...

Dalip Tahil Jail- मशहूर एक्टर दलीप ताहिल को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि अभिनेता को 2 महीने की सजा सुनाई गई है। पता चला है कि साल 2018 से उनपर ड्रंक एंड ड्राइव का केस चल रहा था। इसको लेकर वो लगातार कोर्ट में हाजिरी दे रहे थे।
हालांकि अब उनको 2 महीने के लिए जेल जाना होगा। पैपराजी पेज वायरल भयनी ने मुताबिक, ''एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को नशे में गाड़ी चलाने और अपनी कार को एक ऑटोरिक्शा में टक्कर मारने और 2018 में खार में एक महिला को घायल करने के लिए दोषी ठहराया और दो महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई।'' इसके बाद उनके फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है।
एक यूजर ने इस केस पर लिखा है, ''मोदी जी के आने के बाद एक बात तो तय हो गई, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। चाहे वो पठान का बच्चा ही क्यों ना हो।'' एक ने लिखा, ''बेटा कहता था बड़ा नाम करेगा.. पापा हमारा ऐसा काम करेगा।''
एक ने लिखा, ''क्या हुआ मदन चोपड़ा।'' एक ने लिखा, ''वह सिर्फ अभिनय को और करीब से सीखने के लिए जेल में रहकर अनुभव हासिल करना चाहता था।'' एक ने लिखा, ''उन्हें सलमान खान से मार्गदर्शन लेना चाहिए जो अपनी कार से सड़क पर लोगों को मारने के बाद एक आज़ाद पक्षी हैं..।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं। हालांकि आने वाले वक्त में क्या होता ये तो समय ही बताएगा। दलीप ताहिल एक शानदार अभिनेता हैं और उन्होने अपने जीवन में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। कुछ फिल्मों में निभाए गए किरदार लोगों को हमेशा याद रहेंगे। फिलहाल उनके लिए ये बुरा वक्त है।


Click it and Unblock the Notifications











