बोले मिका सिंह..आज भी दलेर के हाथों मारा जाता हूं
कहते हैं ना खुदा जब हु्स्न देता है तो नजाकत आयी ही जाती है..कुछ ऐसा ही हाल गायक मिका सिंह का है। उनके गाने इन दिनों सफलता की पायदान चढ़ रहे हैं तो लोगों के जुबान पर चढ़े हुए हैं जिसकी वजह से आजकल मिका सिंह से जुड़ी हर बात लोग जानने को बेकरार रहते हैं। इसलिए ही मिका सिंह भी आजकल अपने से जुड़ी रोचक जानकारियों को लोगों के बीच में शेयर कर रहे हैं।
हाल ही में एक प्रोग्राम के दौरान मिका सिंह ने कहा कि उनके करियर की सफलता का सार श्रेय उनके बड़े भाई दलेर मेंहदी को जाता है। 6 भाईयो में सबसे छोटे मिका सिंह ने कहा कि वो आज भी अपने बड़े दलेर से मार खाते हैं। इसलिए मिका ने कहा कि मुझे आज भी एहसास होता है कि मैं अभी भी बच्चा ही हूं और मेरे पास कोई मुसीबत आ ही नहीं सकती है क्योंकि मेरे पास मेरा बड़ा भाई है दलेर मेहंदी है।
आज भी दलेर के हाथों मारा जाता हूं मैं...
हाल ही में मिका सिंह का गाना .. जुम्मे की रात..ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। बेहद ही कम समय में लोगों की आंखों के तारे बने मिका सिंह इन दिनों नामी-गिरामी बैनरों संग काम कर रहे हैं। मिका सिंह ने हाल ही में सन्नी लियोन के साथ एक वीडियो एलबम शेक दैट बूटी बनाया है जो कि काफी हिट रहा है।
मालूम हो कि दलेर मेंहदी और मिका सिंह ने पंजाबी पॉप को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया है। भले ही दोनों भाई विवादों के घेरे में रहे हों लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उन्हों ने अपनी गायिकी से हर वर्ग का दिल जीता है और आज भी जीत रहे हैं।
खैर आप बताइये मिका सिंह का कौन सा गाना आपके दिल को भाता है.. अपने गाने के बोल नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications












