..................... dakota johnson r rated film Daddio played in Qantas Airlines later have to apologize - Hindi Filmibeat

चलती फ्लाइट में अचानक प्ले हुई अश्लील फ़िल्म, नहीं मिला बंद करने का ऑप्शन, यात्री बोला- 1 घंटे तक...

Dakota Johnson R Rated Film

Dakota Johnson R Rated Film: क्वांटास ने सिडनी से जापान जा रहे एक प्लेन में अश्लील फ़िल्म चलाई, जिसके चलते अब एयरलाइंस को माफी मांगनी पड़ी है। हनेड़ा की उड़ान के दौरान यात्रियों को डकोटा जॉनसन की डैडियो फिल्म की शुरुआत को दिखाया गया। इस फिल्म को अमेरिका में इसकी भाषा से लेकर यो कंटेंट की वजह से आर रेटिंग दी गई थी।

डकोटा जॉनसन की इस आर रेटिंग फिल्म को देखने के बाद फ्लाइट में मौजूद कई परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्री भी असहज हो गए। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में डकोटा जॉनसन के अलावा सीन पेन लीड किरदार में नजर आए। फिल्म में न्यूड विजुअल दिखाए गए हैं। इसके चलते काफी बवाल भी हुआ था।

क्वांटास एयरलाइंस में अब इस पर माफी मांगी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि पैसेंजर्स को पर्सनल मूवी सिलेक्शन का ऑप्शन नहीं मिला था। रेडिट पर एक फ्लाइट में सफर करने वाले यात्री ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और लिखा कि यह फिल्म तकरीबन 1 घंटे तक चली और इसको बंद करने या फिर स्लो करने का कोई भी ऑप्शन नहीं मिला। फ्लाइट में बच्चे और अन्य परिवार के सदस्य भी थे जो असहज हो गए थे।

लेकिन जब कुछ पैसेंजर्स ने इस बात की शिकायत की थी तो एयरलाइंस ने बाद में इस फिल्म को एक पारिवारिक फिल्म से रिप्लेस कर दिया था। क्वांटास के एक स्पोक्सपर्सन ने बाद में माफी मांगते हुए कहा कि जब भी कोई तकनीकी समस्या आती है तो पारिवारिक फिल्मों का ही चुनाव करते हैं। एयरलाइंस के यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षा का वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।

Read more about: daddio dakota johnson news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X