डेजी शाह से जयपुर में हुई छेड़छाड़, बरसाए थप्पड़ तो शख्स ने दे डाली ऐसी धमकी!

Daisy Shah Molestation- डांसर और एक्ट्रेस डेजी शाह एक बार फिर से खबरों में है और उन्होने कुछ चौकाने वाले खुलासे किए हैं। बता दें कि डेजी शाह ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ को लेकर पर्दा उठाया है और बताया कि कैसे जयपुर और डोंबिवली में उनके साथ घिनौनी हरकत हुई थी।
डेजी शाह ने कई बातें बताईं और डोंबिवली का एक किस्सी साझा करते हुए बताया कि सरेराह उनके साथ किसी ने छोड़छाड़ की थी और उनको छुआ था। उन्होने जब पीछे मुड़कर देखा तो वहां कई लोग थे।
इस दौरान किसी ने गलत तरीके से हाथ लगाया और काफी भीड़ होने के कारण वो समझ नहीं पाईं डेजी ने इसके अलावा जयपुर का एक किस्सा साझा किया है जहां पर वो मर्दों से भिड़ गईं थीं और सबको मारना शुरु कर दिया था।
जयपुर में हुई छेड़छाड़
डेजी शाह ने बताया कि हवेली में गाने की शूटिंग चल रही थी और इसके बाद जब वो वहां से निकलीं तो गेट पर किसी ने उनकी पीठ पर हाथ लगाया। वो पलटीं तो वहां भी कई लोग थे लेकिन उन्होने सबको थप्पड़ मारने शुरु कर दिया। इस दौरान वहां का कोई लोकल शख्स था उसने धमकी दी की वो उनको बाहर देख लेगा। डेजी शाह ने बिना डरे कहा कि, ''हां दिखाई क्या दिखाएगा।'' डेजी शाह ने कहा कि उसको इसलिए पीटा था क्योंकि वो ठीक से बात नहीं कर रहा था। बता दें कि डेजी शाह ने खुले तौर पर कहा था कि जो भी है सामने आकर बात करे, कायरता ना दिखाए। अभिनेत्री फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है।
जय हो
सलमान खान की फिल्म जय हो में डेजी शाह लीड रोल में उनके साथ नजर आईं थीं। इसके पहले वो गणेश आचार्य की टीम में थीं और एक कोरियोग्राफर थीं। उन्होने सोचा भी नहीं होगा कि सलमान खान के साथ वो लीड रोल में कभी दिखेंगी। हालांकि इसके बाद वो रेस 3 में भी नजर आईं लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं चल सका। फिलहाल वो काम कर रही हैं और लाइमलाइट से दूर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











