उन्हें सलमान के लिए मेरे जैसी हीरोइन चाहिए थी...बस अब फिल्म FINAL हो जाए!
सलमान खान और रेमो डीसूज़ा की डांस फिल्म के आजकल काफी चर्चे हैं और अब माना जा रहा है कि फिल्म में दो हीरोइनें होंगी। पहली के लिए जैकलीन फर्नांडीज़ से बात की गई और उनका जवाब कुछ ऐसा था।
वहीं दूसरे रोल के लिए सलमान की जय हो एक्ट्रेस डेज़ी शाह को अप्रोच किया गया था और अब डेज़ी ने इस बारे में बात की है। डेज़ी का कहना है कि जैसा इस रोल के लिए ज़रूरत थी, मैं उसमें फिट बैठती हूं।

ऐसा लग रहा था कि कहानी मेरे ही लिए हैं। ंमुझे तो ये कहानी बहुत ज़्यादा पसंद आई है और फिल्म की टीम को भी मैं बहुत पसंद आई हूं। बस अब उम्मीद कर रही हूं कि सब कुछ जल्दी से फाइनल हो जाए।
खबरें थीं कि डेज़ी शाह और लूलिया वंतूर में भी एक पार्टी में अनबन हुई है। इस पर डेज़ी का कहना है कि मैं उनसे केवल सलमान के ज़रिए मिली हूं। तो ज़ाहिर सी बात है कि इसी हैसियत से मुलाकात हुई।
ऐसे में अनबन का सवाल कैसे उठता हूं। जब किसी से मेरी डायरेक्ट बातचीत ही नहीं है तो लड़ाई कैसे हो जाएगी। हम केवल एक या दो बार मिले हैं और वो भी तब जब सलमान साथ थे।


Click it and Unblock the Notifications