'हमारे लिए कहां है वेलेंटाइन'- सलमान खान की हीरोइन ने पैपराजी से क्यों बोली ऐसी बात? Video वायरल!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म जय हो और रेस 3 में नजर आईं अभिनेत्री डेजी शाह का एक वीडियो आज सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होने पैपराजी से कुछ मजेदार बात की है। दरअसल आज 14 फरवरी है और आज वेलेंटाइन डे पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि आज का दिन दो प्यार करने वालों के लिए होता है। लेकिन डेजी शाह से जब वेलेंटाइन डे के बारे में कहा गया तो उनका मजेदार जवाब वायरल हो गया।
उनकी बातों से लग रहा था कि वो सिंगल हैं और काफी नाखुश हैं। दरअसल डेजी शाह को पैपराजी ने वेलेंटाइन विश किया और जवाब में डेजी ने भी यही कहा। इसके बाद पैपराजी में से किसी ने कहा कि, 'मैडम हमारे लिए कहां वेलेंटाइन है।'
इसके जवाब में डेजी शाह ने भी यही बात कही कि, ''अरे हमारे लिए भी कहां है ये वेलेंटाइन।'' इसके बाद सभी हंसने लगे। हालांकि डेजी ने मस्ती में ये बात कही थी। बात में उन्होने पैपराजी से चाय और कॉफी के लिए पूछा।
इसके बाद उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो। हैप्पी वैलेंटाइन डे।'' जबकि एक ने लिखा था, ''जीन्स का रंग फीका हो गया है बहन... किसी गरीब को दें अब।''
इसके अलावा भी लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि डेजी शाह ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं लेकिन वो फैंस अच्छे खासे कमा चुकी हैं। डेजी शाह वैसे कोरियोग्राफर हैं और उन्होने इसको लेकर काफी मेहनत की है और कई बड़े कोरियोग्राफर्स के साथ में उन्होने काम भी किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











