..................... Daisy Shah Reveals Why She Chose Bold Role In Hate Story 3 After Jai Ho - Hindi Filmibeat

‘तुम हॉट नहीं लग सकती…’ सुन-सुनकर टूट गई थीं ये हसीना, फिर एक फिल्म से बदल दी पूरी इमेज!

Daisy Shah On Intimate Role: डेजी शाह को आज के समय में कौन नहीं जानता है आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। वह सलमान खान की फिल्म 'जय हो' भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनका बहुत ही प्यारा लुक देखने के लिए मिला था।

Daisy Shah

डेजी शाह ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी शुरुआत

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की है।

'हेट स्टोरी 3' फिल्म में डेजी शाह ने काफी ज्यादा बोल्ड किरदार निभाया था और इसके बाद में वह काफी चर्चा में भी आई थी। इस इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेत्री से सवाल किया गया कि "आपने हेट स्टोरी 3 फिल्म को ही क्यों चुना?"

लोगों के मेंटल बैरियर को तोड़ना चाहती थी डेजी शाह

इस पर बात करते हुए डेजी शाह ने बताया की जय हो फिल्म करने के बाद में "मेरी छवि बिल्कुल अलग बना दी गई थी। जब भी मैं किसी फिल्म मेकर से मिलने के लिए जाती थी या फिर मुझसे कोई मिलने के लिए आया करता था तो वह कहते थे कि यह लड़की हॉट बिल्कुल नहीं लग सकती है।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मेरे लिए उस मेंटल बैरियर को तोड़ना बहुत ज्यादा जरूरी था। इसी वजह से मैं इस फिल्म को किया क्योंकि मुझे दिखाना था कि मैं ऐसे रोल भी आराम से कर सकती हूं।"

एक्ट्रेस ने बताया कैसे होता था इंटीमेट सीन शूट?

जब डेजी शाह से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि यह फिल्म काफी ज्यादा बोल्ड थी। आज के वक्त में फिल्मों में इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी होते हैं। तब के टाइम पर ऐसा कॉन्सेप्ट था कि नहीं। तब उन्होंने बताया कि "नहीं हमारे टाइम पर ऐसा कुछ भी नहीं था। तब इंटिमेट शूट करते वक्त कुछ लिमिट होती थी। कुछ सीन ऐसे होते हैं जिनमें आप और आपका को-स्टार आपस में बात करते हैं।"

इंटिमेट सीन देना एक्ट्रेस के लिए था आसान

डेजी शाह ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि किस चीज में आप कंफर्टेबल हो और किस चीज में नहीं हो। एक दूसरे की लिमिट का भी सम्मान किया जाता है। मेरे लिए इंटिमेट शूट करना काफी ज्यादा आसान भी रहा था। डायरेक्टर विशाल पांडे इंटिमेट शूट के दौरान सेट पर हमेशा जरूरी क्रू को ही वहां पर मौजूद रहने की परमिशन देते थे जहां पर 7 से 8 लोगों के बीच में शूटिंग होती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X