सलमान खान की 'रेस 3'.. एक्ट्रेस का LOOK आया सामने.. शानदार!
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अबु ढ़ाबी में चल रही है। जहां से फिल्म की एक्ट्रेस डेजी शाह ने एक खास तस्वीर शेयर की हैं। हालांकि यहां उन्होंने बड़ी चालाकी से अपना चेहरा नहीं दिखाया है.. लेकिन इतना समझ सकते हैं कि डेजी काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में दिखने वाली हैं।
10 साल बाद कमबैक- अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ- FINAL है!
फिल्म से सलमान खान, अनिल कपूर और जैकलीन भी अपने लुक की हल्की झलक दे चुके हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म में सभी काफी अलग अंदाज में दिखने वाले हैं।

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2018 ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान पहली बार निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस भी डाले गए हैं। जाहिर है फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बहरहाल, यहां देंखे फिल्म के सेट से बाहर आई कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications