Ooo: सलमान की 'ITEM' नाचती है तो वो स्पेशल भी होती है और मेहमान भी!
डेज़ी शाह ने आज दिल खोलकर कुछ बातों पर बात की। और बातों ही बातों में ही सही, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड की ये जो खास प्रथा या फिर क्लास प्रथा चल रही है, उस पर कसकर निशाना साध दिया है।
दरअसल, डेज़ी शाह, आईटम सॉन्ग के बारे में बात कर रही थीं और उन्होंने दो टूक बॉलीवुड के दोहरे चेहरे पर निशाना साथ दिया।

डेज़ी शाह ने आईटम नंबर के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे आईटम नंबर करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर करना होता तो मैं भूमि का आईटम नंबर कर लेती, जो पहले मुझे ऑफर हुआ था।
लेकिन डेज़ी शाह यहीं नहीं रूकी। उन्होंने बॉलीवुड की दोहरी मानसिकता पर तीखा ताना मारते हुए कहा कि जब कैटरीना कैफ और करीना कपूर जैसे लोग आइटम डांस करते हैं तो वो गेस्ट अपीयरेंस कहलाने लगता है।
तो यूं कह लीजिए कि मैं आइटम डांस नहीं करूंगी लेकिन गेस्ट अपीयरेंस कर लूंगी। फिर अपनी बात को मज़ाक में टालते हुए डेज़ी ने कहा कि मैं सपने में भी आइटम डांस नहीं करूंगी।
वैसे बॉलीवुड में आइटम डांस को लेकर बहस हमेशा से ही छिड़ी रही है। मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने तो सलमान की दबंग 2 के फेविकोल गाने को जमकर लताड़ा भी था।
गाने में एक जगह करीना कपूर कहती हैं कि मैं तंदूरी मुर्गी हूं और मुझे शराब से गटक जाओ। और यही गाने 6 साल का बच्चा गाता है और ये गलत है।
वैसे केवल यही नहीं, बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जिनके बोल सुनकर आपको गुस्सा आएगा -


Click it and Unblock the Notifications













