Daisy Shah: बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों को लेकर अभिनेत्री ने किया चौकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

Daisy Shah

Daisy Shah: टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के वक्त बॉलीवुड में होने वाली पार्टीज को लेकर अपना खुलासा किया है। इस चौकाने वाले खुलासे को जान कर फैंस काफी प्रभावित हुए हैं।

गौरतलब है कि, डेजी शाह ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से अपना टेलीविजन डेब्यू किया है। हालांकि, एक्ट्रेस के इस फैसले से बॉलीवुड इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त दंग हैं।

इसी को लेकर अब डेजी चुप्पी तोड़ती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उन्हें किसी को सफाई देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। डेजी शाह का कहना है, मैं किसी ऐसे व्यक्ति को सफाई नहीं देना चाहती जो टीवी रियलिटी शो में जाने के मेरे फैसले से हैरान है।

परंतु मैं खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनना चाहती थी क्योंकि इससे मुझे खुद को चुनौती देने और इस प्रक्रिया में नए कौशल हासिल करने का मौका मिलता है। यह मुझे जुड़ने के लिए एक व्यापक दर्शक वर्ग भी देता है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुभव मुझे उस प्रोजेक्ट के लिए तैयार करने में मदद करेगा जिस पर मैं इस साल के अंत तक काम करना शुरू कर दूंगी। इसके अलावा, मैं अगले दो महीनों के लिए फ्री हूं, तो क्यों नहीं?'

डेजी शाह से पूछा गया कि क्या वह टेलीविजन पर फिक्शन शो करने के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मैं बिल्कुल भी सास-बहू टाइप नहीं हूं। मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं, मैं ड्रामा से दूर रहती हूं।

डेजी शाह ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्होंने वर्ष 2014 की फिल्म 'जय हो' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट नजर आई थीं।

डेजी शाह ने अपने करियर ग्राफ पर बात करते हुए कहा, अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मेरा करियर मेरी उम्मीद के मुताबिक आगे बढ़ा तो इसका जवाब नहीं है। लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है।

मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी, लेकिन मैंने किया। हर कोई जानता है कि मैं एक डांस बैकग्राउंड से आती हूं, और एक्टिंग इंडस्ट्री में पैर जमाने तक, मेरी यात्रा केवल ऊपर की ओर रही है।

इन सबके बीच में डेजी शाह ने बॉलीवुड पार्टीज को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, पार्टियों में जाते हैं, बातें होती हैं और अगले दिन सब भूल जाते हैं। यह है पार्टियों की हकीकत है, मेरा विश्वास करो, इन पार्टियों से कुछ भी अच्छा नहीं होता है।

इसके अलावा यह आपके पास बस एक अच्छा समय है और लोगों से जुड़ें। पर अगली सुबह आप कहीं जिम में मिलो तो वह बंदा आपको पहचानेगा भी नहीं। कोई किसी से बात तक नहीं करता है ना किसी को कुछ पूछता है। यही सच है बॉलीवुड का।

अभिनेत्री के इस खुलासे से कई साले लोगों के मन में कई साले सवाल तो आ रहे होगें, जाहिर है कि इस तरह के कई सारे सच पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसको लेकर अक्सर ही किसी भी बड़े सितारें ने कोई भी बात नहीं हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X