सलमान की मेंटल में आयटम नहीं आयटम गर्ल
साल 2010 की सुपरहिट फिल्म दबंग से ही एक बार फिर से आयटम नंबर का दौर शुरू हुआ था। फिल्म के गाने में मुन्नी ने ऐसे ठुमके लगाये जिसके बाद ना जाने बॉलीवुड में कितने आयटम नंबर जिंदा हो गये। मुन्नी के बाद शीला जवान हुंई तो कहीं जलेबी बाई ने धूम मचा दी तो कहीं चिकनी चमेली ने लोगों को मदहोश कर दिया। इन सारे हॉट आयटम को जिंदा करने वाले हैं वन एंड ओनली सलमान खान।
लेकिन अब वो ही सल्लू मियां अपनी आने वाल फिल्म मेंटल में आयटम नंबर नहीं बल्कि आयटम गर्ल को लेकर आने वाले हैं। जीं हां ब्लडी इश्क में आयटम नंबर करने वाली कन्नड़ की सुपरस्टार डेजी शाह सलमान खान की फिल्म मेंटल की हिरोईन होंगी। सलमान को इस फिल्म के लिए फ्रेश चेहरे की तलाश थी। सलमान को लगता है कि डेजी की ताजगी लोगों को जरूर पसंद आयेंगी।
डेजी शाह कन्नड़ फिल्मों का काफी जाना-पहचाना नाम हैं। मेंटल के डायरेक्टर सौहैल खान हैं। जिन्होंने सलमान खान को लेकर सुपरडूपर हिट फिल्म प्यार किया तो डरना बनायी थीं। सबको लगता है कि एक बार फिर से सोहैल खान अपना पुराना जादू दोहरायेंगे।फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई खुलासा हुआ नहीं है लेकिन फिर भी लोगों को इस फिल्म के बारे में जानने काफी दिलचस्प है। उम्मीद की जा रही है कि मेंटल ईद पर रिलीज हो।


Click it and Unblock the Notifications
