सलमान खान के परिवार की सदस्य हैं डेजी शाह!

सलमान खान के साथ काम करने वाली हर एक एक्ट्रेस सलमान खान को बहुत मानती है और उनकी काफी रिस्पेक्ट करती है। सलमान खान के साथ काम करने के बाद अक्सर एक्ट्रेसेस सलमान खान और उनके परिवार के साथ इतना घुलमिल जाती हैं कि उनके परिवार की सदस्य की ही तरह हो जाती हैं। वैसे भी सलमान खान से जुड़ा रहना तो इंडस्ट्री में हर कोई चाहता है चाहे वो सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड्स ही क्यों ना हों। हाल ही में सलमान खान की अगली फिल्म जय हो की एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी ये कहा कि वो भी सलमान खान के परिवार की सदस्य जैसी ही हैं। डेजी ने ये भी कहा कि वो सलमान खान को काफी समय पहले से जानती हैं जब वो डांसिंग में थीं।

डेजी ने कहा सलमान खान ने ही सबसे पहले उनसे कहा कि वो एक्टिंग क्यों नहीं करतीं। उस समय डेजी ने इस बात को सीरियसली नहीं लिया। फिर उन्होंने एक कन्नड़ा फिल्म की और उस दौरान ही उन्हें सलमान खान के साथ पहली फिल्म करने का ऑफर मिला। लेकिन उस फिल्म में डेजी को अपना किरदार कुछ खास नहीं लगा इसलिए उन्हो्ंने वो फिल्म छोड़ दी। लेकिन जब जय हो फिल्म का ऑफर मिला तो डेजी ने तुरंत ही हां कर दी। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी थी और उसमें उनका किरदार भी काफी बेहतरीन था। डेजी शाह ने ये भी कहा कि सेट पर सलमान खान और सोहेल खान के साथ उन्हें काफी कंफरटेबल फील हुआ।

डेजी शाह ने सलमान खान के बारे में बताते हुए कहा कि वो बहुत ही भावुक इंसान हैं और जो लोग भावुक होते हैं वो रोमांटिक भी होते हैं। डेजी शाह ने ये भी कहा कि सलमान खान बहुत ही केयरिंग इंसान हैं। वो सेट पर भी सभी की बहुत केयर करते हैं और सभी का ख्याल रखते हैं। डेजी ने ये भी कहा कि सलमान खान और सोहेल खान दोनों ही सेट पर एक दूसरे से काफी अलग बर्ताव करते हैं। सलमान जहां एक दो रीटेक पर परेशान हो जाते हैं वहीं सोहेल खान काफी शांत रहते हैं और कहते हैं अरे परेशान मत हो कल कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X