Exclusive सलमान संग काजोल की जोड़ी सबसे रोमांटिक- डेजी शाह!

(सोनिका मिश्रा) सलमान खान की फिल्म जय हो की एक्ट्रेस डेजी शाह आजकल सलमान खान की काफी तारीफें कर रही हैं। डेजी शाह का कहना है कि सलमान खान बहुत ही रोमांटिक और बहुत ही भावुक इंसान हैं। साथ ही डेजी शाह ने ये भी कहा कि सलमान खान के साथ काम करना जैसे घर के सदस्यों के साथ काम करने जैसा है। डेजी शाह ने वनइंडिया की रिपोर्टर के साथ बात करते हुए कहा कि उन्हें सलमान खान के साथ रोमांस करने का बहुत मन था। रील लाइफ में ही सही पर सलमान खान के साथ रोमांस करके उन्हें बहुत अच्छा लगा। पहली फिल्म जो सलमान खान ने उन्हें ऑफर की थी वो डेजी ने इसीलिये छोड़ी ती क्योंकि उस फिल्म में सलमान खान के साथ रोमांस करने का कोई चांस ही नहीं था।

डेजी शाह ने ये भी कहा कि सलमान खान एक बहुत ही भावुक इँसान हैं और जो लोग रियल लाइफ में भावुक होते हैं वो बहुत रोमांटिक भी होते हैं। डेजी शाह से जब हमने ये पूछा कि सलमान खान की किस एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक जोड़ी डेजी को सबसे ज्यादा पसंद है और आज भी उनके जहन में है। इस सवाल के जवाब में पहले तो डेजी थोड़ा सा हिचकिचाईं क्योंकि अपनी रील लाइफ गर्लफ्रैंड्स को लेकर सलमान खान काफी सुर्खियों में रह चुके हैं और उनके साथ कई सारी कॉट्रोवर्सीज भी जुड़ी हैं। लेकिन फिर डेजी ने कहा कि उन्हें सलमान खान और काजोल की जोड़ी बहुत पसंद है।

फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में सलमान खान और काजोल की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर काफी हिट भी रही थी। हालांकि इसके बाद सलमान और काजोल की जोड़ी एक साथ देखने को नहीं मिली। लेकिन सलमान और काजोल की ये सुपरहिट जोड़ी आज भी लोगों को याद है। डेजी शाह का ये जवाब अब उनके दिल से था या फिर उन्होंने काफी सोच समझकर ऐसी हिरोइन का नाम लिया जिसके साथ सलमान खान की कोई भी कॉंट्रोवर्सी नहीं जुड़ी है। जय हो डेजी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X