OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!
जहां पूरी बॉलीवुड और सलमान खान फैंस इस मौके के इंतजार में पलकें बिछाए हैं कि कब सलमान खान शादी करेंगे.. उनकी ये खास दोस्त नहीं चाहती कि सलमान खान कभी भी शादी करें। जी हां, हम बात कर रहे हैं हेट स्टोरी 3 एक्ट्रेस डेजी शाह की।
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान डेजी शाह से सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो डेजी शाह ने सीधे सीधे कहा कि- 'मैं शादी के खिलाफ हूं.. इसीलिए मैं अपने दोस्त सलमान खान के लिए यही चाहती हूं कि वे शादी ना करें..'
DHOOM 4: सलमान खान का साथ देंगे ये ब्लॉकबस्टर स्टार.. धमाकेदार जोड़ी!
याद दिला दें, डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया है। हाल ही में डेजी और लूलिया के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में आई थी। बहरहाल, डेजी शाह ने इस खबर को कोरी अफवाह बताया।
बता दें, अफवाहों में है कि सलमान खान इस साल के अंत यानि की दिसंबर में अपनी गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बहरहाल, इस खबर में ज्यादा सच्चाई तो नहीं दिखती..
यहां देंखे सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













