डेजी शाह ने बोला ईद मुबारक, ट्रोलर ने कहा-तू हिंदू है पहले अपना धर्म संभाल, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़
ईद के मौके पर सभी स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए मुबारकबाद दी। लेकिन इन सबके बीच डेजी शाह को बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने इसका जवाब भी दिया है। डेजी शाह ने ईद के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक कुछ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ डेजी शाह ने लिखा कि ईद मुबारक।
वह आगे लिखती हैं कि भरोसे का उपहार। उम्मीद का आशीर्वाद और शांति और प्यार का अल्लाह हमेशा हमारे साथ है।डेजी शाह के इस पोस्ट को पसंद भी किया गया है। वहीं इसके साथ उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की है तो कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करते हुए उनके धर्म की याद दिलवा दी।

ट्रोलर ने बताया कि वह हिंदू हैं और उन्हें पहले अपने धर्म का ध्यान रखना चाहिए। एक्ट्रेस इस पर चुप नहीं हुईं और उन्होंने इसका करारा जवाब दिया है जो कि खबरों में छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











