शाहरूख की मां बनना चाहती हूं : डेजी ईरानी

देखें : पुरानी यादों में खोए धर्मेंद्र
सेविन टुस्कैनो के निर्देशन में बनी और फॉक्स टीवी स्टूडियो का निर्माण 'व्रूम' एक कृत्रिम बुद्धि वाली कार पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। पेंटल, हास्य कलाकार नवीन प्रभाकर और नवोदित कलाकार गौरव बजाज व नीना सरकार ने भी इसमें अभिनय किया है।
देखें : बहन से प्रेरित हुईं बिपाशा
फिल्म में अपने किरदार के विषय में बताते हुए डेजी ने कहा,' मैं एक पारसी महिला का किरदार कर रही हूं, वह मुख्य कलाकार गौरव बजाज की एक पड़ोसी होती है। वह अन्य लोगों के कामों में दखल देती है। यह फिल्म का हास्य किरदार है, मुझे मेरा किरदार पसंद है और मैंने इसमें काम करने का मजा लिया। इस फिल्म में रोमांच, फंतासी और स्पेशल इफेक्ट्स हैं इसलिए बच्चों को यह पसंद आएगी।'
देखें : विक्रम भट्ट की ब्लडी डी
डेजी जब केवल तीन वर्ष की थीं तभी उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उनकी पहली फिल्म 1955 में आई 'बंदिश' थी। वह 'जागते रहो', 'एक ही रास्ता', 'नया दौर' और कई अन्य फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में नजर आईं। वर्ष 1965 में वह राजेंद्र कुमार-साधना अभिनीत 'आरजू' में एक अभिनेत्री के बतौर नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











