दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021: बॉबी देओल-सुष्मिता सेन चमके, दीपिका-अक्षय बेस्ट एक्टर
दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2021 का ऐलान हो चुका है। इस अवॉर्ड नाइट में कियारा आडवाणी, विक्रांत मेसी, सुष्मिता सेन और बॉबी देओल समेत कई स्टार्स पहुंचे। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अवॉर्ड्स से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया है।
दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को छपाक के लिए चुना गया। वहीं लक्ष्मी फिल्म के लिए अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए चुना गया। इस दौरान अजय देवगन की तान्हा जी द अनसंग वॉरियर फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।
दादा साहब अवॉर्ड्स टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं भेजी थी। उन्होंने लिखा कि ये अवॉर्ड दादा साहब की विरासत है। जो कि इंडियन सिनेमा की शानदार जर्नी की भूमिका को दिखाता है।

देखिए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 की फुल लिस्ट
बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म के लिए
बेस्ट एक्टर- अक्षय कुमार लक्ष्मी फिल्म के लिए
क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस- कियारा आडवाणी गिल्टी फिल्म के लिए

सुशांत सिंह राजपूत को किया गया सम्मानित
क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- सुशांत सिंह राजपूत
बेस्ट फिल्म- तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- पैरासाइट
मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर- केके मैनन

बेस्ट डायरेक्टर
बेस्ट डायरेक्टर- अनुराग बसु फिल्म लूडो के लिए
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्रांत मेसी छपाक फिल्म के लिए
बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल- राधिका मदान
बेस्ट एक्टर कॉमिक रोल- कुणाल खेमू लूटकेस के लिए

बॉबी देओल और सुष्मिता सेन चमके
बेस्ट एक्टर (वेब सीरीज)- बॉबी देओल आश्रम के लिए
बेस्ट एक्ट्रेस (वेब सीरीज)- सुष्मिता सेन आर्या
बेस्ट वेब सीरीज- स्कैम 1992
एल्बम ऑफ द ईयर- तितलियां

कुंडली भाग्या बना बेस्ट सीरीयल
बेस्ट टेलीविजन सीरीज- कुंडली भाग्या
फोटोग्राफर ऑफ द ईयर- डब्बू रतनानी
स्टाइल दिवा ऑफ द ईयर- दिव्या खोसला कुमार

नागिन की सुरभि चंदना छाईं
बेस्ट एक्ट्रेस टीवी- सुरभि चंदना
बेस्ट एक्टर टीवी- धीरज धूपर
परफॉर्मर ऑफ द ईयर- नोरा फतेही

आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री- धर्मेंद्र
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री- अदनान सामी
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन टू लिटरेचर इन इंडियन सिनेमा- चेतन भगत


Click it and Unblock the Notifications