Dadasaheb Phalke International Awards 2024- शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, पढ़िए विनर्स लिस्ट

dadasaheb phalke award, shahrukh khan, nayanthara

Dadasaheb Phalke International Award 2024- दादासाहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2024 को लेकर चर्चा है। इस अवॉर्ड शो पर पहुंचे सितारों के लुक्स ने तो लोगों को दीवाना बनाया ही है लेकिन किसने क्या जीता है वो भी काफी मजेदार है।

दादासाहब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2024 की पूरी विनर्स लिस्ट सामने आई है और शाहरुख खान की फिल्म जवान ने काफी कमाल का काम किया है। शाहरुख खान को एक बार फिर से जवान के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

बात करें बेस्ट एक्ट्रेस की तो ये अवॉर्ड जवान की लीडिंग लेडी नयनतारा को गया है। जैसे ही इसका ऐलान हुआ फैंस काफी खुश हैं और बधाइयां दे रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल, शाहिद कपूर, करीना कपूर, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी जैसे सितारे शामिल हुए थे। अवॉर्ड्स 20 फरवरी की रात को आयोजित हुए। ज्यादा इंतजार ना करते हुए आप पढ़िए पूरी की पूरी विनर्स लिस्ट...

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)

बेस्ट एक्ट्रेस- नयनतारा (जवान)

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)

बेस्ट डायरेक्टर- संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- विक्की कौशल (सैम बहादुर)

इस लिस्ट के सामने आने के बाद फैंस अपने अपने चहीते कलाकारों को बधाइयां दे रहे हैं और आगे आने वाली फिल्मों के लिए बेस्ट ऑफ लक कह रहे हैं। बॉबी देओल की गाड़ी एक बार फिर से पटरी पर और एनिमल से उन्होने एक तगड़ा धमाका किया है। लोगों का कहना है कि जरा सी देर में ही बॉबी देओल ने रणबीर कपूर को टक्कर दी है।

शाहरुख के लिए शानदार रहा साल

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा है और इस दौरान उनकी तीन फिल्मों ने रिलीज होकर धमाका किया। इस लिस्ट में जवान, पठान और डंकी जैसी फिल्में शामिल हैं। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनको काफी काफी समय के बाद मिला है। लेकिन इतना तय है कि शाहरुख खान अब ऐसी ही फिल्में करेंगे जो कि लोगों को हैरान करने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X