The Kashmir Files को Award मिलने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले 'कलंकित हो गया दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड'

आज सुबह से ही दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की धूम है और कई फिल्मों और सितारों ने इस दौरान अवॉर्ड्स जीते हैं। इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी शामिल है। हालांकि जैसे ही इस फिल्म को साल का बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, इसको लेकर विवाद सामने आ गया है। बता दें कि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इसको लेकर कई तरह की बातें हुईं थीं और आरोप लगे थे कि फिल्म में एक पक्ष दिखाया गया है।
अब जब फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है तो इसपर राजनीति होना शुरु हो गया है। एक कांग्रेस नेता ने इस अवॉर्ड को कलंकित तक बदा दिया। उनका कहना था कि द कश्मीर फाइल्स को अवॉर्ड मिलने के बाद अब दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड कलंकित हो गया है।
इस कांग्रेस नेता का नाम उदित राज है और उन्होने एक पोस्ट लिखा था कि, ''घटिया फ़िल्म कश्मीर फ़ाइल्स को फाल्के अवार्ड दिया। इससे अवार्ड कलंकित हो गया।'' इसके बाद से लगातार लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है, ''राजनीति को कलंकित कर चुके लोगों को हर चीज कलंकित ही क्यों नजर आती है?'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''कश्मीरी पंडितों के दर्द पे बनी फिल्म घटिया है? तभी उदित राज जैसे नव बौद्ध अफगानिस्तान और कश्मीर बनवाते रहते हैं! सारी दुनिया के लिए सरदर्द!''
जबकि एक ने उनके सपोर्ट में लिखा है, ''चिल मारिए.. ये वो वाला फाल्के नहीं है ... ये फाल्के के नाम पर धंधे वाला फाल्के है।'' इसके बाद से उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











