दादासाहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से नवाजे गये फरहान-जूही-कपिल
साल 2013 की सुपरहिट फिल्म भाग मिल्खा भाग..का जादू लोगों के सिर चढ़कर अब भी बोल रहा है, जहां फिल्म और फिल्म के हीरो फरहान की तारीफ करते लोगों की जुबान नहीं थक रही है वहीं दूसरी ओर फरहान की झोली में इस फिल्म के लिए अवार्ड ही अवार्ड गिरे जा रहे हैं। उनके खाते में इस फिल्म के लिए एक और सम्मान जुड़ गया है जिसका नाम है दादासाहेब फाल्के अकादमी अवार्ड जिसके लिए फरहान ने सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
1 मई को जुहू में भाईदास हॉल में आयोजित पुरस्कार के 145वें संस्करण में फरहान और जूही को फिल्म क्रमश: 'भाग मिल्खा भाग' और 'गुलाब गैंग' में उनके अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर दोनों बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर फरहान ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यहां दादासाहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड्स में इस फिल्म और मेरे काम को सराहा गया।"
तो वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाली जूही ने कहा, "मैं यह पुरस्कार पाकर बेहद खुश हूं। मैं बहुत गौरवान्वित हूं चूंकि यह दादासाहेब फाल्के के नाम पर है।" गायिका सुनिधि चौहान को भी 'धूम 3' फिल्म के लोकप्रिय गीत 'कमली' के लिए दादासाहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सुनिधि ने कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे मैं सातवें आसमान पर हूं। आप सभी का बहुत शुक्रिया। दादासाहेब अवार्ड बहुत प्रतिष्ठित पुरस्कार है।" अपने जमाने के मशहूर अभिनेता जितेंद्र को भारतीय फिल्मोद्योग में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के रत्न पुरस्कार दिया गया।
इनके अलावा टेलीविजन धारावाहिक 'सरस्वतीचंद्र' में 'सरस' की भूमिका निभाने वाले गौतम रोडे और धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की मुख्य नायिका हिना खान को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, अपने हास्य धारावाहिक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से सफलता की नई बुलंदिया छूने वाले हास्य कलाकार कपिल शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











