59वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज

इस अवसर पर दादा साहेब फाल्के की प्रतिमा का भी अनावरण बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के हाथों कराया जाएगा। आमिर काफी समय से किसी भी अवार्ड शो का हिस्सा नहीं बन रहे थे लेकिन उन्होंने इस अवार्ड समारोह के लिए हां कर दी है।
इस अवसर पर सुचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी भी मौजूद रहेंगी। पुरस्कार के विजेताओं की पहले ही घोषणा कर दी गई है तथा सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म देऊल और ब्यारी भाषा की फिल्म ब्यारी को संयुक्त रूप से दिया गया है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता का पुरस्कार फिल्म देऊल के लिए गिरीश कुलकर्णी तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म डर्टी पिक्चर में अभिनय के लिए 'विद्या बालन' को दिया गया है। बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











