सोनचिड़िया- रिलीज होते ही विवादों में फंसी सुशांत की फिल्म- डाकू मलखान सिंह ने किया केस

सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेई और आशुतोष राणा स्टारर फिल्म सोनचिड़िया रिलीज होते ही विवादों में फंस गई है। बता दें कि फिल्म के ऊपर डाकू मलखान सिंह ने दावा ठोंक दिया है। उनका कहना है कि फिल्म उनके जीवन पर आधारित किताब से ली गई है और इसके लिए उनसे इजाजत नहीं मांगी गई है। बता दें कि इस फिल्म के ऊपर डाकू मलखान सिंह और डाकू मल सिंह ने जनहित याचिका दायर की हैं जिनकी सुनवाई मध्य प्रदेश हाई कोर्ट करेगा।

यह फिल्म 70 के दशक में चंबल के इलाके में डकैतों के गिरोह पर आधारित है। गौरतलब है कि डाकू मलखान सिंह के जीवन के ऊपर एक किताब लिखी गई थी जिसका नाम 'मलखान- द स्टोरी ऑफ अ बैंडिट किंग' है।

son chiriya, sushant singh rajput, manoj vajpeyee, सोन चिड़िया, सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपई

मलखान का कहना है कि फिल्म की कहानी इसी किताब पर आधारित है। बता दें कि डाकू मलखान सिंह का नाम चंबल के इलाकों में 80 के दशक में काफी मशहूर था। उस वक्स वो खुद को बागी बताते थे लेकिन उनपर डकैती, मर्डर, किडनैपिंग के 100 केस दर्ज हुए थे।

बता दें कि फिल्म रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर भूमि पेडनेकर नजर आ रहीं हैं। अब इस फिल्म को लेकर कोर्ट क्या फैसला सुनाती है ये तो समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X