FIRST LOOK: 2018 की सबसे धमाकेदार ब्लॉकबस्टर यही....हमसे ठप्पा मरवा लीजिए
सोचिए आपसे कहा जाए कि एक साथ 24 सितारे एक ही जगह मिल जाएंगे तो आप उस फिल्म को ब्लॉकबस्टर नहीं कहेंगे? हर साल डबू रतनानी ऐसी एक ब्लॉकबस्टर दे ही देते हैं।
इस साल भी उन्होंने 24 सितारों के साथ शूट कर लिया है और सबके फर्स्ट लुक की एक झलक, इस कैलेंडर शूट के टीज़र में मिल गई है। डबू रतनानी का ये 19वां बॉलीवुड कैलेंडर है।
इस वीडियो में हर स्टार यही बता रहा है कि उसका शॉट कैसा है। और मज़े की बात ये है कि सबका जवाब सेम था। सबने कहा कि उनका शॉट सेक्सी है। अब किसका शॉट कितना सेक्सी है ये तो नहीं पता, पर हां इस कैलेंडर में हर कोई सुपरहॉट लगने वाला है ये तो तय है।
देखिए इस कैलेंडर 2018 का टीज़र वीडियो यहां। वैसे इस साल इस कैलेंडर में 24 सितारों ने शिरकत की है। और सबने गिनाया कि वो कितने सालों से डबू रतनानी के कैलेंडर में कितने साल से आ रहे हैं।
देखिए किसके हिस्से आया है कौन सा सुपरहॉट शॉट -


Click it and Unblock the Notifications











