फ़िल्म को नाम की तलाश

By Neha Nautiyal
फ़िल्म को नाम की तलाश

मॉडल से अभिनेता बने परवीन डबास अब एक फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं. डबास कि ये फ़िल्म लगभग तैयार है सिवाय एक समस्या के.

समस्या है फ़िल्म का नाम.

परवीन डबास ने फ़िल्म का टाइटल खोजने के लिए अपनी सारी यूनिट को शामिल किया है और जो भी नाम इस फ़िल्म के लिए स्वीकार किया जाएगा उसे पंद्रह हज़ार का इनाम भी दिया जाएगा.

परवीन डबास कहते हैं, “फ़िल्म में काम कर रहे अनुपम खेर भी ट्विटर के ज़रिए लोगों से राय मांग रहे हैं. अब तो बहुत से लोग इस फ़िल्म के लिए सही टाइटल चुनने की कोशिश में जुट गए हैं. उम्मीद है कि हफ़्ते भर में ये चुनाव हो जाएगा.”

दिल्ली के ग्रामीण इलाक़े के चार चोरों की इस कहानी को परवीन डबास अंग्रेज़ी के इस जुमले के क़रीब पाते हैं – राइट जॉब, रॉन्ग गाइज़. उन्हें उम्मीद है कि हिंदी में यही भाव देने वाला कोई टाइटल उन्हें मिल पाएगा.

चोर

दिल्ली के चोरों की इस कहानी में ख़ुद परवीन डबास के अलावा अनुपम खेर, वंश भारद्वाज, कुलदीप रुहिल, आशीष नायर, शरद सक्सेना और किरण जुनेजा दिखेंगे.

परवीन डबास पहले दिबाकर बनर्जी की बहुचर्चित फ़िल्म ‘खोसला का घोसला’ में अनुपम खेर के साथ काम कर चुके हैं.

वे कहते हैं कि अनुपम खेर को निर्देशित करना एक बढ़िया अनुभव रहा है, “मैं कई सालों से अनुपम जी को जानता हूं. उन्हें ज़्यादा निर्देशित करने की ज़रुरत पड़ती ही नहीं है. उन्हें तो सिर्फ़ कैमरे के सामने खड़ा करने की ज़रुरत है.”

मॉडलिंग और एक्टिंग के बाद निर्देशक बनने वाले परवीन डबास कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि वो हमेशा से निर्देशक ही बनना चाहते हों, उन्हें ये ख़्याल डेढ़ साल पहले आया और साल भर पहले उन्होंने फ़िल्म की पटकथा पर काम शुरु कर दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X