मिर्ची संगीत पुरस्कारों में 'दबंग' की धूम

इस संगीत को सर्वश्रेष्ठ संगीत अलबम का खिताब दिया गया है। साजिद-वाजिद को 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' के लिए इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
फिल्म 'दबंग' के मशहूर गाने 'मुन्नी बदनाम' को सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार दिया गया। मिर्ची पुरस्कार समारोह में गायिका ममता शर्मा को भी दो पुरस्कार हासिल हुए। उन्हें 'मुन्नी बदनाम' के लिए इस साल की उभरती महिला गायिका चुना गया और इसी गाने के लिए उन्हें गायिका ऐश्वर्या के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में राहत फतेह अली खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ गायक चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार 'दबंग' के मशहूर गाने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' के लिए दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











