'दबंग' सलमान ने 26/11 पर पाकिस्तान का पक्ष लिया

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। दबंग बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और विवादों का हमेशा चोली-दामन का साथ रहा है। दबंग फिल्म की हालिया रिलीज के चलते चर्चा में छाए सलमान खान ने एक बार फिर एक बड़ा पंगा मोल ले लिया है। सलमान खान ने एक पाकिस्तानी चैलन को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा है कि 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले को भारत में अधिक तूल दिया गया है। उन्होने कहा इस मसले को 'ज्यादा तूल' इसलिए दिया गया क्योंकि इसमें देश के कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था।

सलमान खान ने मुबंई में दिए गए इय इंटरव्यू में यह भी कहा कि हर कोई जानता है कि इस मामले में पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था। सलमान के मुताबिक, देश में इससे पहले रेलगाड़ियों और छोटे कस्बों में भी आतंकी हमले हुए हैं लेकिन कोई उनके बारे में इतनी बात नहीं करता।" सलमान कहते हैं कि हर कोई इन हमलों के बारे में इसलिए चर्चा करता है, क्योंकि इसमें ताज और ओबेराय होटल को निशाना बनाया गया था। यह आतंकी हमला इसलिए हुआ क्योंकि हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था।

सलमान ने कहा, "हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किये गये थे।" सलमान खान के इस बयान पर बेहद कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यदि ये मामला खिंचता है तो सलमान की फिल्म दबंग को भी इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X