दबंग के लिए सलमान खान नहीं बल्कि इन दो एक्टर्स को पहले ऑफर हुआ था चुलबुल पांडे का रोल
सुपरस्टार सलमान खान के सबसे शानदार किरदारों की बात की जाए तो 10 में से एक किरदार चुलबुल पांडे का भी आएगा और ये ऐसा किरदार है जिसने सलमान खान को एक अलग ही पहचान दी है। चुलबुल पांडे का नाम सामने आते ही एक चेहरा नजर आता है जो कि सलमान खान का है। अब अगर आपसे ये कहा जाए कि इस किरदार को सलमान खान नहीं बल्कि कोई और निभाने वाला था तो आपको झटका लगना लाजमी है।
दरअसल ये बात बिल्कुल सही है कि इस किरदार को पहले सलमान खान नहीं बल्कि कोई और निभाने वाला था। दबंग के निर्देशक इस किरदार के लिए इरफान खान या फिर रणदीप हुड्डा को लेने का मन बना रहे थे।

निर्देशक अभिनव कश्यप ने उनको इस फिल्म को लेकर अप्रोच किया था लेकिन होना तो कुछ और ही था। इस बात को लेकर अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।
इस समय ये फ्रेंचाइजी का रूप ले चुकी है और दबंग 3 की शूटिंग चल रही है जिसको प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के अरबाज खान का किरदार जिसका नाम मक्खी और सोनाक्षी सिन्हा का किरदार रज्जो भी काफी फेमस हुआ है। फिलहाल ये फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











