खुद के लिए बनाई दबंग : अरबाज खान

मैं जानता हूं कि मुझे इस अवसर का इस्तेमाल मेरे भाई सलमान से ज्यादा स्वयं के लिए करना पड़ा। यह निर्माण के क्षेत्र में मेरा पहला कदम है, इसलिए यह सही रास्ते का अनुसरण करने का एक सोचा-समझा निर्णय हो गया।"
देखें : दबंग की तस्वीरें
उन्होंने कहा, "जब तक निर्देशक अभिनव कश्यप ने मुझसे संपर्क नहीं किया था तब तक मेरी निर्माता बनने की कोई योजना नहीं थी। वैसे मैंने स्वयं को साबित करने और अपने लिए विश्वसनीयता हासिल करने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया।"
अरबाज ने अभिनेता के बतौर 'गर्व: प्राइड एंड ऑनर' (2004), 'दस कहानियां' (2007), 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) और 'फैशन' (2008) जैसी फिल्मों में अपना भाग्य आजमाया है। हाल के वर्षो में वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए।
देखें : सलमान को धोखा दे रहीं सोनाक्षी?
फिल्मों या टेलीविजन पर उनके न दिखाई देने पर अरबाज कहते हैं, "मैं एक ऐसे मंच पर आ गया हूं, जहां मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं गुणवत्तापूर्ण काम करूं। मैंने 1996 में 'दरार' से अपनी शुरुआत की थी। तब से लेकर 2010 तक मेरा करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा।
कुछ अच्छी फिल्में आईं, कुछ अच्छी नहीं थीं और अब मैं एक ऐसी जगह पर आ गया हूं, जहां यदि वास्तव में 'फैशन' जैसी किसी अच्छी फिल्म का प्रस्ताव मेरे पास आता है तो मुझे उसे करने में खुशी होगी।"
अरबाज के निर्माण में बनी पहली फिल्म 'दबंग' में सलमान और सोनाक्षी ने अभिनय किया है। प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications