..................... सलमान खान की फिल्मों के मशहूर गीतकार, जलीस शेरवानी का निधन, वांटेड और दबंग में लिखे गाने । 'Dabangg' lyricist Jalees Sherwani dead - Hindi Filmibeat

सलमान खान की फिल्मों के मशहूर गीतकार, जलीस शेरवानी का निधन, वांटेड और दबंग में लिखे गाने

By Salman

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और स्क्रीन राइटर जलीस शेरवानी का निधन हो गया है। जलीस ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना योगदान दिया है। जलीस शेरवानी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वांटेड और दबंग से चर्चा में आए थे। जलीस शेरवानी का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। खबर है कि काफी समय से वो बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके मुंबई स्थित घर में पहुंचाया गया।

बता दें कि ना सिर्फ दबंग या वांटेड बल्कि जलीस ने सलमान खान की कई फिल्मो जैसे तुमको ना भूल पाएंगे, हम तु्म्हारे है सनम, दबंग 2 और हैलो ब्रदर जैसी फिल्मों में भी गीत लिखे है।

salman khan, सलमान खान

जलीस शेरवानी काफी ज्यादा बेहतर राइटर थे और फिल्म स्क्रिप्ट एसोशिएसन के अध्यक्ष में रह चुके थे। जलीस जब मुंबई आए थे वो अभिनेता बनना चाहते थे और एक फिल्म कंरवाल में उन्होने अभिनय भी किया था..

इस फिल्म में वो सुपरस्टार जीतेंद्र के साथ नजर आए थे और फिल्म के डायलॉग भी इन्होने ही लिखे थे। इसके अलावा वो कई फिल्मो में डायसॉग लिखे थे...

उनकी पहली फिल्म की बात अगर बतौर लेखर की जाए तो वो वो प्रतिघात थी जोकि 1987 में रिलीज में हुई थी। फिलहाल उन्होने अंतिम सांस ले ली है और हम सब को छोड़कर इस दुनिया से रुखसत हो गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X