''दबंग बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है.. और सलमान सुपरस्टार हैं.. हमें उसका अंदाजा है..''
अपनी आगामी फिल्म 'तेरा इंतजार' के इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने दबंग 3 पर भी बातें की। बता दें, अरबाज खान दबंग सीरिज के प्रोड्यूसर हैं। जबकि दबंग 2 के निर्देशन का जिम्मा भी अरबाज ने उठाया था।
शाहरुख खान की फिल्म.. सलमान खान का ऐसा होगा किरदार.. दमदार!
दबंग 2 से दबंग 3 आने के बीच लगभग 6 सालों का अंतर है.. इतना लंबा इंतजार क्यों! इस पर अरबाज खान ने कहा, दबंग एक बहुत बड़ी फ्रैंचाइजी है.. और इसके किरदार भी सबके चहेते हैं। और हमें इस बात का पूरा अंदाजा है। लिहाजा, हम किसी कमजोर कहानी के साथ नहीं आना चाहते।
Recommended Video

Salman Khan Dabangg 3 will have Prabhu Deva as Director, CONFIRMED | FilmiBeat

दबंग 3 को प्रभुदेवा डाइरेक्ट करने वाले हैं। इस पर अरबाज खान ने कहा, प्रभुदेवा एक बेहतरीन निर्देशक हैं और हमें पूरी उम्मीद है वह दबंग 3 के साथ पूरा न्याय करेंगे। वहीं, मैं और सलमान भी समय समय पर अपने आइडिया सामने रखते जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications