'दबंग' ने दी नई पहचान : सोनू सूद

फिल्म में सलमान ने मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन सोनू के किरदार को भी आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा मिली है। सूद कहते हैं, "जब आपकी कड़ी मेहनत को पहचान मिलती है तो वास्तव में बहुत अच्छा महसूस होता है। जब आप मनोरंजन उद्योग से न हों तो लोगों को यह समझा पाना बहुत मुश्किल होता है कि आप अच्छा अभिनय कर सकते हैं। यह देखकर अच्छा मसूस होता है कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद मुझे इसका परिणाम मिल गया है। मेरे पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आ रहे हैं।"
सूद ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'एक विवाह ऐसा भी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों 'जोधा अकबर' और 'सिंह इज किंग' में भी अभिनय किया। ये दोनों फिल्में सफल रहीं लेकिन इससे सूद को कोई फायदा नहीं हुआ।


Click it and Unblock the Notifications