अपराधी, छिछोरा और छपरी.. दबंग डायरेक्टर ने सलमान खान पर निकाली भड़ास, भड़के फैंस, वीडियो वायरल

Abhinav Kashyap

Abhinav Kashyap on Salman Khan- सलमान खान की फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा बोलते रहते हैं कि वो सलमान खान से सीधा पंगा लेते हैं। जगजाहिर है कि सलमान खान उनको फूटी आंख नहीं सुहाते हैं।

अब अभिनव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सलमान खान छपरी तक बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी नाराज हैं और उनको ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान अभिनव उस दौर के सलमान खान को लेकर बात कर रहे थे जो कि तेरे नाम के लिए जाने जाते थे।

सलमान खान पर क्या बोल गए अभिनव कश्यप

अभिनव इस दौरान bollywood_thikana से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, ''सलमान को तो 5 साल की सजा भी हुई थी गैरकानूनी हथियार रखने को लेकर और उसी दिन बेल भी हो गई। तब से ये बेल में ही है और इस तरह से वो कनविक्टेड अपराधी है। सलमान खान की तब इमेज छिछोरे वाली थी, छपरी आशिक जो होते हैं ना लड़कियां छेड़ते हैं सड़क पे। फिर वो एक पार्टनर में तौलिया वाला। सलमान बैठे हैं मेरे सामने और आधे घंटे तक मुझे घूरा फिर सोहेल को बुलाया। सलमान इनसिक्योर था और उसने कहा कि भाई ने बोल दिया है कि हीरोइन तो यही रहेगी और कैटरीना बैठी थी। मैने उसको कहानी सुनाई लेकिन शुक्र है कि उसने रिजेक्ट किया। थैंक यू कैटरीना दबंग को रिजेक्ट करने के लिए।''

ट्रोल कर रहे हैं फैंस

अभिनव कश्यप की इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अगले साल ये बिग बॉस में लाया जाएगा।'' एक ने लिखा, ''बच्चे की शर्ट क्यों पहनकर आ गया।'' एक ने लिखा, ''ये अनुराग कश्यप के भाई हैं छोटे भाई।''

एक ने लिखा, ''वह सलमान द्वारा किए गए सभी एहसानों को भूल गए, उनके पास एक होम लोन था और सलमान ने फिल्म दबंग की शूटिंग से पहले इसे चुका दिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan abhinav kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X